हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना के भैरोपुर घाट के निकट एक अज्ञात 23 वर्षीय महिला की शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। मृतक महिला के शव बीते बुधवार को ही शाम में घाट किनारे लगा स्थानीय लोगो ने देखा। इस संबंध में स्थानीय लोगो ने बीते बुधवार की रात को बिदुपुर थाना को सूचना इस सम्बंध में दिया। सूचना मिलने के उपरांत बिदुपुर थाना 112 की पुलिस टीम भैरोपुर घाट पहुंचा और लोगों से भी शव के सम्बंध में जानकारी ली। स्थानीय लोगों के अनुसार शव के साथ पत्थल भी बंधा होने की बात बताया। हालांकि पुलिस गंगा नदी की तेज धार में बह कर आने का अनुमान लगा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। -अनिरुद्ध राजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...