हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौक से 14 चक्का ट्रक चोरी होने के मामले में चालक के बयान और जीपीएस लोकेशन के अंतर ने पुलिस की जांच को उलझा दिया है। ट्रक मालिक ने चालक और क्लीनर की भूमिका पर संदेह जताया है। हालांकि,किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। चालक रणधीर कुमार,पिता रामदयाल राय, निवासी महुआ थाना क्षेत्र ने पुलिस को बताया कि ट्रक (बीआर 52जी-5239) से महनार में बालू अनलोड करने के बाद 9 अक्टूबर की शाम कंचनपुर चौक पर गाड़ी खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने मौसा उमाशंकर राय के घर खाना खाने चला गया। सुबह लौटने पर ट्रक गायब मिला। ट्रक मालिक उत्तम कुमार के अनुसार,चालक ने टायर ब्लास्ट होने की सूचना दी थी। उस समय जीपीएस महनार की लोकेशन बता रहा था। 10 अक्टूबर की सुबह जानकारी मिलने पर ट्रक की लोकेशन सहरसा में ...