हाजीपुर, नवम्बर 4 -- बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन अलग-अलग घरों में स्मार्ट मीटर को बाइपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विद्युत विभाग ने तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां के कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने पहली कार्रवाई मथना मिलिक पंचायत के मथना माल वार्ड संख्या एक में की। यहां जय प्रकाश सिंह की पत्नी लालती कुमारी के घरेलू परिसर में स्मार्ट मीटर को बाइपास कर 3.48 किलोवाट विद्युत भार के जरिए बिजली चोरी की जा रही थी। इससे विभाग को लगभग 91,111 ...