हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के हौजपुरा चौक स्थित एक सैलून में शुक्रवार को बाल कटवाने गये एक युवक का दुकानदार ने स्तूरा से कान काटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर घरवाले युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। हौजपुरा गांव निवासी रमेश सिंह ने बताया कि उनका लड़का अभिषेक कुमार चौक स्थित मंटू ठाकुर के सैलून दुकान पर बाल कटवाने गया था। इसी बीच उनका लड़का को जब बाल काटने के लिए बोला तो उसने अभिषेक का स्तूरा कान काट दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। संतोष सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...