हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: हथसारगंज ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बाला दास घाट गंडक नदी के किनारे से नाव के माध्यम से लाई गई 375 लीटर देसी शराब साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दो अन्य तस्कर नाव लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर हथसारगंज वार्ड नंबर एक निवासी स्व.हरनाथी शनि के पुत्र दीनबंधु सनी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हथसारगंज ओपी पुलिस के द्वारा अंजानपीर चौक पर वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग नाव के जरिए शराब की खेप हथसारगंज गंडक नदी किनारे ला रहे हैं। सूचना मिलते ही उक्त स्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने देखा कि 03 लोग नाव से उजले रंग की बोरी उतार रहे थे। जो पुलिस को देखकर तीनों भागने लगा। भाग रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया,जबकि अन्य दो नाव लेकर भाग...