हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: खाजेचांद छपरा गांव में बात विवाद में रूखानी पेट में घोप दिया,जख्मी मोहन भगत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। आरोपी को कटहरा थाना पुलिस अपने कब्जे में रखा है। आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। घटना मंगलवार की दोपहर उस समय हुई जब स्थानीय मोहन भगत एवं रामप्रवेश सिंह के बीच जोगी स्थान खाजेचांद छपरा परिसर में ही बात विवाद शुरू हो गया। वहां बरही दुकान पर दुकानदार पलंग, चौकी आदि बना रहा था। बात विवाद बढ़ने पर रामप्रवेश सिंह ने रूखानी लेकर मोहन के पेट पर वार कर दिया। उसी समय झगड़ा छुड़ाने पहुंचे मोहन के चाचा शंकर भगत पहुंचे कि धकमधकेल में वें सड़क पर गिर गए। जिससे वो भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी चेहराकलां तालसेहान से रेफर होने बाद सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती हैं। स्थानीय दर्शकों ने मोहन को सीएचसी चेहरा...