Hajipur News: बाढ़ के पानी से घिरे दो ट्रांसफार्मर को किया बंद
हाजीपुर, अगस्त 25 -- Hajipur News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव में बिजली संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से बिजली सप्लाई बंद किया गया है। बाढ़ की पानी के घिरे गांव में बिजली करंट से बचाव के लिए तत्काल सप्लाई बंद किया गया है। सहायक विद्युत अभियंता ई.अजय कुमार ने बताया कि दो 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 50 उपभोक्ता जुड़े हैं। बाढ़ के पानी निकलने के साथ दोनों ट्रांसफार्मरों से बिजली सप्लाई बहाल कर दिया जाएगा। -जय प्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.