Hajipur News: बाढ़ के पानी में गाय लाने के दौरान करंट से युवक की मौत
हाजीपुर, अगस्त 24 -- Hajipur News: चांदपुरा थाना क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 खड़गपुर में सोमवार को बाढ़ के बीच करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक रामबाबू ठाकुर का 30 वर्षीय बड़ा पुत्र गुलशन ठाकुर था। करंट लगते ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे तुरंत इलाज कराने के लिए महनार सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी चित्कार कर रोने लगे। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मृत युवक गुलशन की गाय उस पार थी, जिसे वह पानी से होकर लाने के लिए गया था।
बिजली पोल के पास करंट प्रवाहित अभी वह इस पार आ ही रहा था कि बिजली पोल के पास पानी में करंट प्रवाहित होने से वह इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। तार पर बांस गिरा हुआ है, लेकिन बिजली वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.