Hajipur News: बाइक सवार के टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल
हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर चौक के पास दो बाइक सवार के टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए लालगंज के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मझौली गांव के स्व.विंदा सिंह का बेटा राकेश कुमार और स्व.रामचंद्र सिंह का बेटा रविन्द्र सिंह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी दूसरे तरफ से आ रहे बाइक सवार प्रतापटांड गांव के लालजीत पासवान के बेटा सुबोध कुमार से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल -दिलीप कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.