हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: अख़बार लेकर वितरण करने के बाद वापस लौट रहे हॉकर को घेर कर एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद उचक्कों ने दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर रुपए लूट लिए। यह घटना शुक्रवार की दोपहर महुआ पंचमुखी चौक से कड़ियों चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर कड़ियों बजरंगबली चौक पोखर के पास घटी। घटना का अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से निकल भागे।

घटना का विवरण रविवार को मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के ही भदवास शाहपुर निवासी शंकर कुमार राय रोज की तरह महुआ से अख़बार लेकर वितरण करने गया था। वह अखबार वितरण करने के बाद उक्त जगह से अपने घर की ओर लौट रहा था। इस बीच कड़ियों में घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन उचक्कों ने उसे घेर लिया। जब तक वह अपने को संभालता और कुछ समझता। एक उचक्का ने सीने में पिस्टल सटा दी। भुक्तभोगी हॉकर ने बताया कि अखबार और ...