हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बुलंसराय मिडिल स्कूल के समीप बुधवार को करीब दो बजे दो बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमे दो युवक को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक-एक बाइक पर दो-दो युवक सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। जिसमे मिडिल स्कूल के पास दोनों बाइक में टककर हो गई l जिसमे रामदौली गांव के अनुपम कुमार (17)पिता राजेश शाह, अर्जुन कुमार (20)राजेश दास एवं छोटू कुमार (16) पिता मनोज दास तथा मधुरापुर के पिंटू कुमार (15) पिता संजीत पासवान घायल हो गए l स्थानीय लोग उन्हें लाद पाद के बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अनुपम और अर्जुन को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया...