Hajipur News: बाइक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, मास्टर चाभी बरामद
हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: हाजीपुर समाहरणालय परिसर गेट नंबर 06 के पास से बाइक चोरी करते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर थाना पर लाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार चोर के पास से एक मास्टर चाबी बरामद किया। गिरफ्तार चोर बिदुपुर थाने क्षेत्र के बिदुपुर गांव निवास सिंह हरिवंश राय के पुत्र लखेंद्र राय बताया गया है। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.