Hajipur News: बहन के ससुराल आए युवक की पोखर में डूबने से मौत, कोहराम
हाजीपुर, अगस्त 14 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित पोखर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब लोग सुबह खेत की ओर जा रहे थे तो पोखर में उपलाते शव पर उन लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रह्लाद पासवान, उपसरपंच राकेश कुमार साह, हेत कुमार पासवान, सुबोध पासवान ने इसकी सूचना देसरी थाना कि पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पुलिस की प्रतिक्रिया सूचना मिलने पर देसरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही सहदेई थाना की डायल 112 की पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर शव की शिनाख्त करवाई। शव की पहचान समस्तीपुर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर पत्थल घाट निवासी रामसरेख महतो के पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.