हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होने पर भाई बहनों का त्योहार कर्मा-धर्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह से जुड़े इस पर्व को लेकर सुबह से ही क्षेत्र के नयागांव,तैयवपुर खरजम्मा, सुलतानपुर, मुरौवतपुर, सलहा, शेखोपुर, पोहियार, रामपुर बघेल, चैनपुर, विक्रमपुर, सरायधनेश, चकजमाल, मटिया, फतेहपुर, बाजितपुर में उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मना करमा-धरमा का पर्वपर्व का महत्व बहनों ने भाई की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। पर्व के दौरान बहनें दिनभर व्रत पर रहीं और शाम को झूड़ के पौधा को उखाड़ कर लेकर आये,दरवाजे पर गड्ढा खोद उसे गाड़ कर खजूर की पत्ते डालकर फुल से...