हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-15 स्थित टांडा चौड़ी में बकाया मजदूरी मांगने को लेकर एक मजदूर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर देसी कट्टा के बल पर हमला करने, ईंट से मारकर घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महनार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बकाया मजदूरी की मांग पीड़ित रणधीर कुमार राय, पिता रामएकबाल राय ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब डेढ़ माह पूर्व उन्होंने गांव के ही मुकेश कुमार राय के यहां मजदूर के रूप में कार्य किया था। काम पूरा होने के बाद भी उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। कई बार बकाया राशि की मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्होंने मांग करना भी बंद कर दिया था।...