हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय गृहस्वामी रंजीत मिश्रा जो पूर्व सैनिक है अपने पूरे परिवार के साथ माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे।

चोरी का विवरण घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज,कई अलमारियां तथा दीवान पलंग में रखे आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों की नजर घर के मुख्य द्वार पर लगी खुली ताला पर पड़ी। आसपास के लोगों को मालूम था कि गृहस्वामी परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर हैं,इसलिए उन्हें चोरी की आशंका हुई।

पुलिस कार्रवाई इसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल गृहस्वामी और वैशाली थाना पुलिस को घ...