हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: निर्माण रंगमंच हाजीपुर की ओर से रविवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द को समर्पित प्रेमचंद की कहानी खुचड़ की नवीनतम शानदार नाट्य प्रस्तुति की गई। निर्देशक और रूपांतरण वरिष्ठ रंगकर्मी क्षितिज प्रकाश का था। गांधी आश्रम हाजीपुर स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय के जगदीशचन्द्र माथुर मंच पर प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति में निर्माण के कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत स्वरूप प्रदान किया। शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र मानपुरी, डॉक्टर शैलेंद्र राकेश, अनिल चंद्र कुशवाहा, साहित्यकार संजय शांडिल्य, रामानंद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन विट्ठलनाथ सूरज ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने नाट्य परंपराओं को याद किया।

साहित्यकारों की चर्चा रामानंद गुप्ता ने कहा कि आज लोग अपनी संस्कृति से दूर जा रहे हैं। इसे ...