हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- नवरात्र पर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति Hajipur News: शारदीय नवरात्र पर बिदुपुर प्रखंड स्थित मझौली पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मझौली में मां दुर्गा एवं उनके नौ रूपों का वर्णन करते हुए बच्चों द्वारा एक अत्यंत सुंदर, मनमोहक व भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति दी गई। विद्यालय प्रधान शिक्षिका चांदनी कौशल के रूप में मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से मैंने विद्यालय में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और लगन के साथ करवाया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास,उमंग और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। उनके चेहरों की खुशी और कार्यक्रम के प्रति उनकी रुचि देखकर मन आनंदित हो उठा। इस कार...