हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: ग्रीष्म अवकाश और अत्यधिक गर्मी को लेकर लगभग एक माह से बंद प्राथमिक विद्यालयों के खुलते ही विद्यालय प्रांगण बच्चों के शोरगुल और गतिविधियों से गुलजार हो गया। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसुलपुर कोरीगांव पर ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित शिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार एवं रसोईया सरिता देवी ने बच्चों को टीका लगाकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर के तथा सभी को उपहार में चॉकलेट देकर उनका विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। वहीं बच्चों ने भी अपने गुरु जनों का आशीर्वाद लिया । यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोरौल : स्कूल खुलने पर बच्चों का किया गया स्वागत प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार बच्चों के बिना विद्...