हाजीपुर, अगस्त 25 -- Hajipur News: महनार प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ हसनपुर काली मंदिर में बुधवार को वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। पूजनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अहले सुबह से ही मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। महनार के अलावा वैशाली और आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हसनपुर काली मंदिर लंबे समय से लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र रहा है। श्रद्धालु मां काली के दरबार में अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद यहां खस्सी की बलि चढ़ाने की परंपरा है। वार्षिक पूजा के दौरान करीब एक हजार खस्सियों की बलि दिए जाने की बात स्थानीय लोगों द्वारा ...