Hajipur News: पोखर में भैंस नहाने के दौरान किशोरी की डूबने से मौत
हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता काजीपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित फ्लिपकार्ट वेयर हाउस के पीछे रविवार को पोखर में भैंस नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पोखर से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी धर्मवीर पासवान की 17 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.