हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: महीसौर थाना क्षेत्र के अजीजपुर चांदे गांव स्थित पोखर में स्नान करने गए एक किशोर की पोखर के गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर अजीजपुर चांदे निवासी सुरेश साहनी का पुत्र अरुण कुमार उम्र करीब 15 वर्ष बताया गया है। घटना शुक्रवार की अपराह्न की है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौतघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अजीजपुर चांदे हाई स्कूल के पास स्थित पोखर में शुक्रवार के दोपहर नहाने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान पोखर के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। उसे पोखर के गहरे पानी में डूबने की सूचना वहां उपस्थित लोगों द्वारा उसके परिजनों एवं ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्...