Hajipur News: पैसेंजर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू . हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड के देसरी स्टेशन और खरीका हाल्ट के बीच पाटलिपुत्रा से बरौनी जंक्शन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से एक अज्ञात युवक के गिर जाने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 के पुलिस को दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यह रेलवे की मामला है। इस दौरान जुटी भीड़ में से किसी ने शव की पहचान नहीं की। उपस्थित लोगों ने बताया कि मृतक के कान से खून बह रहा थाऔर उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास की होगी। शव के पास से एक थैला मिला जिसमें राज मिस्त्री का कार्य करने वाला समान था। खबर लिखने तक पहचान नहीं हो सकी है और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.