हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: शहर के थाना चौक नून गोला निवासी गोपी रमण दुबे ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेज कर बिहार के लोकायुक्त की नियुक्ति में अनावश्यक हो रहे विलंब पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में बताया है कि बिहार में लोकायुक्त के गैर न्यायिक सदस्य पर रिक्त पद नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। कई वर्ष बीत गए पर नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित है। जिससे अभ्यर्थियों में असंतोष की स्थिति बन रही है। उन्होंने लोकायुक्त की नियुक्ति शीघ्र कराने का अनुरोध किया है। -अमिताभ सिंह यह भी पढ़ें- 21 साल बाद भी सूचना आयोग बदहाल, मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...