हाजीपुर, अगस्त 14 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता हाजीपुर शहर में जलजमाव की समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आईपीएस -3 को शीघ्र क्रियाशील करने की दिशा में मशीनरी का ट्रायल रन किया गया। इस मौके पर संबंधित मशीनरी की विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत ट्रायल रन शुरू किया गया। पूजा-अर्चना एवं मशीनरी के पूर्व निरीक्षण का कार्य विधायक अवधेश सिंह ने किया। संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने मशीनरी की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। इस योजना के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने के बाद राजपूत कॉलोनी, मड़ई चौक, छोटी युसुफपुर, बड़ी युसुफपुर, पासवान चौक, गांधी आश्रम सहित आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। इस अवसर पर डीपीओ, नमाम...