हाजीपुर, अगस्त 26 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को गस्ती के दौरान राघोपुर पश्चिमी पंचायत के लाल बाबा के मठ के निकट गंगा नदी के किनारे से 400 लीटर देसी शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस को आता देख कारोबारी फरार हो गया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि राघोपुर पश्चिमी पंचायत के लाल बाबा मठ के निकट से 8 बोरा में रखी करीब 400 लीटर देसी शराब जप्त की गई है। अज्ञात शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की दर्ज की गई है। शराब किसकी है पता लगाया जा रहा है। -रमेश भगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...