हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने बीते शुक्रवार की शाम में कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल की पाया नंबर 23 के पास से टेंपो पर लोड 110 लीटर देसी शराब और एक टेंपो जप्त की है। हालांकि पुलिस को देखकर टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गश्ती के दौरान कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल की पाया नंबर 23 के निकट से 110 लीटर देसी शराब एवं एक टेंपो को जप्त किया। पुलिस को देखकर शराब कारोबारी फरार हो गया। जप्त की गई टेंपो किसकी है। फरार शराब कारोबारी की पहचान किया जा रहा है। -रमेश भगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...