हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: सराय थाने की पुलिस ने रविवार को लूट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता राजु राय सदर थाना क्षेत्र के बलवां कोआरी गांव निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व सराय-बेलकुंडा सड़क मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डालडा फैक्ट्री के समीप चेन छीनतई की घटना हुई थी। उस वक्त अज्ञात लुटेरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुआ था। लेकिन अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला की अभिषेक कुमार ने ही छीनतई की घटना को अंजाम दिया था। तब पुलिस अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आनंदपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चस्पा किया न्यायालय का इश्तेहार लेकिन अभिषेक पुलिस के पहुंच से काफी दूर थ...