हाजीपुर, नवम्बर 9 -- बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां Hajipur News: हाजीपुर, नगर संवाददाता मुख्यमंत्री के निर्देश पर दीपावली की रात वैशाली पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय लोगों, बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने दीपावली के पूर्व नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज स्थित मलिन बस्ती में बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया तथा उनके साथ पटाखे छोड़कर दीपावली मनाई। वहीं दूसरी ओर जिले के सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की मलिन बस्तियों में जाकर दीपावली मनाई। अपनी बस्ती में पुलिस को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर दीपावली की खुशियों को साझा किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने सभ...