हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: राघोपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अपने थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत में छापामारी पर विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि चांदपुरा पंचायत से फरार वारंटी राजकुमार राय पिता गंगा राय को, मलिकपुर पंचायत से वकील दास पिता स्व. मुनारिक दास को सैदाबाद पंचायत से मारपीट मामले के फरार प्राथमिक अभियुक्त प्रेमचंद कुमार पिता रामप्रीत राय को गिरफ्तार किया है। -रमेश भगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...