हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर पुलिस ने वाया नदी के किनारे अवैध देसी शराब के हो रहे निर्माण के खिलाफ लगातार अपनी मुहिम जारी रखी हुई है। हाल के दिनों में पुलिस ने दर्जनों भट्टियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर देसी शराब नष्ट किया है। सोमवार को जारंग जगदीशपुर गांव स्थित वाया नदी के किनारे अवैध रूप से संचालित 5 भट्टियों को ध्वस्त किया। पुलिस ने करीब 2000 लीटर से अधिक जावा को मौके पर विनष्ट कर दिया। बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि इसकी भनक लगती ही इस काम में लिप्त करोबारी मौके से फरार हो गये। जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान हमेशा जारी रहेगा।और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगाता...