हाजीपुर, जुलाई 2 -- Hajipur News: सदर अस्पताल में नशापान की मेडिकल जांच के लिए पुलिस अभिरक्षा में पहुंचा व्यक्ति चकमा देकर भाग निकला। मद्य निषेध एवं उत्पाद थाने की पुलिस ने मंगलवार को उत्पाद अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव निवासी स्वर्गीय महेश पोद्दार के पुत्र जितेंद्र पोद्दार के रूप में की गई थी। जांच के दौरान जितेंद्र कुमार उत्पाद थाने की पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। उत्पाद पुलिस खोजने का प्रयास की लेकिन जितेंद्र का कहीं पता नहीं चला। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई में जुटी है। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...