हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- राजापाकर में छात्रों की आंखों की जांच Hajipur News: पीएमश्री मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा‌ सेनिटीनियल द्वारा ऑख‌ की जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं के आंख की जांच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा के सचिव डॉ.एसके रावत ने बताया कि शिविर में 306 छात्राओं के आंख की जांच की गई। जिसमें 60 बच्चों के आंख की जांच के बाद दृष्टि दोष पाया गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर द्वारा निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के आंख की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग चिकित्सक डॉक्टर राजीव रंजन एवं उनके सहायक दल के द्वारा किया गया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ए...