Hajipur News: पातेपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: पातेपुर के हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के लोहा पुल के पास दो मोटर साइकिल के आपस में भिड़ंत से चार लोग घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफर किया गया। घायल में एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है। मिली जानकारी अनुसार हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के पातेपुर डेढ़ुआ सड़क मुख्य मार्ग पर लोहा सड़क के नजदीक दो मोटर साईकिल के आपस में भिड़ंत से चार लोग घायल हो गया। घायल की पहचान मुजफ्फपुर जिला के सकरा थाना के ढोली पंचायत के अरुण माझी,जितेंद्र माझी पिता अरुण माझी के रूप में किया गया। वहीं शिक्षक मो मोफिज युफीन, मो गयास, यूफिन अलीनगर लेवधन थाना बलिगांव पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के ब्रजेश कुमार के रूप में किया गया है। -आशुतोष आनंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.