हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: प्रखंड के मथनामिलिक पंचायत स्थित मथनामाल गांव में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में मुख्य रूप से गेंदा और गुलाब के फूलों की खेती पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार ने किया,जबकि संचालन पंकज कुमार ने किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि गेंदे की खेती तीनों मौसम (गर्मी,बरसात और सर्दी) में की जा सकती है। साथ ही उन्होंने गेंदे के औषधीय गुणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने गुलाब की खेती के बारे में भी जानकारी दी, बताया कि व्यावसायिक स्तर पर इसकी खेती से काफी लाभ कमाया जा सकता है। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...