हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जनजीवन हरियाली के प्रखंड ब्रांड एंबेसडर महेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल,वार्ड सदस्य जगन्नाथ कुमार द्वारा अनेक हरे-भरे फलदार, हवादार, फूलों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों को बताया गया कि पौधारोपण से हमें अनेक फायदे हैं। इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है एवं चारों तरफ हरियाली नजर आती है हम सभी अपने-अपने घरों के आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए एवं लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। अपने घर में किसी शुभ काम होने पर एक पौधा लगाए। सागवान सखुआ, शीशम सहित अन्य वृक्ष लगाने से हमें आर्थिक फायदा भी होता है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने कहा ...