हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गा स्थान मुरौवतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लड़कर कई आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, उपस्थिति पंजी तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिछले दिनों एसडीओ अंकित कुमार ने उक्त विद्यालय का निरिक्षण किया था। जिसमे कई प्रकार की कमी पाई गई थी। जिसको लेकर उन्होंने सभी को दुरुस्त करने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया था। निर्देश मिलने के बाद प्रधानाध्यापक के द्वारा सभी कार्यों पूरा कर लिया गया। विद्यालय में किए गए ...