Hajipur News: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु,पंडाल में गुंजे जयकारे
हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: चेहराकलां, संसू। शारदीय नवरात्र के अवसर पर चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे पंडाल में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु महिलाओं ने मां के सामने दीप जलाकर प्रार्थना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्त मां के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे। चेहराकलां, मथनामिलिक,खाजेचांद छपरा,छौड़ाही, सूमेरगंज,खोरमपुर,हासमी चौक मजियां- बकसामा आदि अन्य जगहों पर पूजा पंडाल को रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और एलईडी लाइटों से सजाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर भव्य तोरण द्वार बनाया गया है जो रात में जगमगाता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मां के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.