हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों मौना विशुनपुर व अफजलपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी की घटना की जानकारी थाना क्षेत्र के मौना विशुनपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाने में दिए गए आवेदन में गृहस्वामी दीपक कुमार ने बताया है कि 16 जुलाई को मैं अपने मां को डॉक्टर से इलाज कराने हेतु मुजफ्फरपुर गए थे काफी रात्रि हो जाने के कारण अपने नानी के घर रुक गए थे। जब दोपहर अपने घर आये तो देखा कि घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अपने घर के अंदर रखा सभी सामान बिखरा हुआ था। तब मैं अपने स्तर से खोजबिन किया तो मेरे बक्सा से लगभग तीन लाख रुपये नगद, ट्रंक में रखा सोने का जेवर, सोने का चैन ए...