हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के जुड़ावनपुर पंचायत के एक युवक ने एक महिला की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। बुधवार की शाम करीब पांच बजे पटना के बंका घाट रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना ने पूरे जुड़ावनपुर गांव को गमगीन कर दिया।

घटनास्थल पर स्थिति हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। मृत युवक की पहचान राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटा था और स्नातक का छात्र था। वह पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार और गांव के लोगों को उससे बड़ी उम्मीदें थीं।

दुर्घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सौरभ बुधवार की शाम अपने गांव जुड़ाव...