हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में बीते मंगलवार को नाव हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार वालों को गुरुवार पटना आवास पर बुलाकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूद रहे। मौके पर मौजूद मृतक के परिवार वालों से घटना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली एवं मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक के स्वजन सत्येंद्र राय, सुरेश राय समेत अन्य लालू प्रसाद यादव के आवास पर गुरुवार की शाम पहुंचे। मृतक के परिवार वालों ने घटना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 3 घंटे लेट पहुंची SDRF, एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं, 5-6 बच्चे ऐसे ही मर गए; नाव हादसे प...