Hajipur News: पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पंचायत के दौरान हुए दो पक्षों के बीच मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है। प्रथम पक्ष के अमरजीत कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया कि गांव के ही सुनील पासवान ने अमरजीत कुमार सहित दो लोगों को दिल्ली में इलेक्ट्रिक व पलम्बर का कार्य कराने हेतु अपने साथ ले गया था। छह महीने कार्य कराने के पश्चात तीनों को घर भेज दिया। पुनः जुलाई माह में ठेकेदार सुनील ने टिकट भेजकर दिल्ली बुला लिया। पांच दिन कार्य करने के बाद अमरजीत ने अपना और अपने साथियों के बकाये पैसे की मांग की तो ठेकेदार सुनील ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ तीनों मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। सभी मजदूरों ने घर आकर अपना अपना इलाज करवाया। इसी मामले को लेकर बीते 16 अगस्त को पंचायत बुलाई गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.