Hajipur News: नोडल एडीजी आज करेंगे हाईलेवल समीक्षा बैठक
हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: वैशाली जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी। नोडल एडीजी अमित कुमार जैन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। तिरहुत रेंज के डीआईजी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिले की पुलिसिंग की परत-दर-परत समीक्षा होगी। अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन की गति देखी जाएगी। थानों के अभिलेखों, रजिस्टरों और गुंडा पंजी की जांच होगी। नाइट पेट्रोलिंग, हाईवे सुरक्षा और संवेदनशील इलाकों में गश्त की प्रभावशीलता का मूल्यांकन होगा। हिस्ट्री शीटरों, वारंटियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक के बाद विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी। यह भी पढ़ें- कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, जिलों के लिए प्रभारी IPS क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.