Hajipur News: नाबालिग लड़की का अपहरण, केस दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा वैशाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में चार लोग विक्की कुमार पिता अशोक राय जतकौली गांव निवासी के साथ साथ इसी गांव के निवासी दोनों भाई बहन विक्की कुमार एवं प्रिती कुमारी पिता सुरेश राय एवं भागवतपुर गांव निवासी प्रित कुमार पिता दिलीप सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एफआईआर के अनुसार उनकी बच्ची बीते रात ग्यारह बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी गौतम कुमार एवं विक्की कुमार उनके बच्ची को बाइक पर बैठा कर अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लड़की के बरामदगी एवं अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -प्रभात कुमार
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.