Hajipur News: नकली मिठाइयों की शिकायत पर एसडीओ ने महनार बाजार में की जांच
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: दुर्गापूजा के दौरान नकली मिठाइयों की बिक्री को लेकर मिली शिकायत के बाद सोमवार की शाम एसडीओ अंकित कुमार ने महनार बाजार की मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई बनाने और रखने वाले स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। एसडीओ ने दुकानदारों को मानक के अनुरूप स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गुप्ता लस्सी कॉर्नर, दीपक स्वीट्स, राय जी जलेबी, शिवानी स्वीट्स, प्रेमी स्वीट्स और शाही मिष्ठान का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाई तैयार करने और रखने के स्थानों पर विशेष साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। गौरतलब है कि महनार में आयोजित शांति समिति की बैठक में बाजार में नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.