हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: भगवानपुर थानान्तर्गत स्टेशन रोड भगवानपुर बजार स्थित न्यू राजू साइकिल स्टोर में काम कर रहे एक बाल श्रमिक(13 वर्ष ) को धावादल ने मुक्त कराया। इस संबंध में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी भगवानपुर,नेहा कुमारी ने उक्त दुकान एवं दुकान के संचालक सज्जन कुमार पिता स्व.केदार नाथ तुलसी पर भगवानपुर थाना कांड संख्या 401/26 के तहत एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज मामले में कहा गया है की श्रम संसाधन विभाग द्वारा गठित जिलास्तरीय बाल श्रमिक उन्मूलन हेतू धावादल द्वारा कृत कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड भगवानपुर बजार स्थित न्यू राजू साइकिल स्टोर में कार्यरत एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। ज्ञात हो की किसी भी नियोजन में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नियोजन प्रतिषेध घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: चाय दुकान से तीन बाल श्रमि...