हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर गांव के समीप रविवार को नहर से एक वृद्ध महिला का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव उपलाया देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने साहस का परिचय देते हुए नहर में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। शव बरामद होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतका की पहचान शाहदुल्लापुर गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी पासवान की 78 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: धान का बिचड़ा नहर में धोने के दौरान महिला की डूबने से मौतपरिवार में चीख-पुकार शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नहर में शव बरामद होने की सूचना मिलते ही ...