हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पूर्व फरार युवती सोमवार को थाने पर खुद आ पहुंची। हालांकि इस संबंध में युवती के परिजन ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री घर से गोरौल चौक दवा लाने गई थी। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की गई, इसी क्रम में पता चला कि थाने के ही इनायतनगर निवासी अभिषेक राज ने उसे उठा ले गया है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार बनाये गए दबाब के कारण उक्त लड़की खुद थाने पर आ पहुंची। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फरार युवती थाने पर आकर अपने आपको पुलिस के हवाले कर दी। युवती को बयान के लिए न्यायालय में पेश कराया जायेगा। बयान बाद ही पता चल पायेगा कि मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...