हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: हाजीपुर-महनार मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बुधवार को मथुरा चौक के पास धर्मकांटा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आजमपुर निवासी संदीप कुमार व अंकित कुमार तथा देवा चौक,बिदुपुर निवासी सुमन शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को बिदुपुर सीएचसी पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज गति में लहरिया स्टाइल में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में तीनों को इलाज जारी है। -अनिरुद्ध राजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...