Hajipur News: देसी शराब लदा पिकअप जप्त, कारोबारी फरार
हाजीपुर, सितम्बर 4 -- Hajipur News: बिदुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात लखनी गांव में छापेमारी कर एक पिकअप पर लदा लगभग 1500 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने देसी शराब से लदा पिकअप को जब्त कर थाना पर लाया। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि लखनी गांव से होते हुए शराब कारोबारी चोरी छुपे शराब का बड़ी खेप लेकर दूसरे जगह ठिकाने लगाने वाले है। इस पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी और देसी शराब से लदा पिकअप को जब्त किया गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कारोबारी फरार हों गए। पुलिस ने बताया कि उक्त बरामद शराब जुट के बोरे में बंद है और सभी बोरे में प्लास्टिक की थैली में अवैध शराब पैक है। पिकअप पर कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.